Prakash Raj का सफर: नुक्कड़ नाटक से सुपरस्टार तक
बॉलीवुड और टॉलीवुड में अपनी बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले अभिनेता प्रकाश राज आज अपना 61वां जन्मदिन मना रहे हैं। 26 मार्च, 1965 को बेंगलुरु में जन्मे इस एक्टर के पिता हिंदू थे, जबकि उनकी मां रोमन कैथोलिक थीं। प्रकाश राज ने बेंगलुरु के सेंट जोसेफ कॉलेज ऑफ कॉमर्स आगे की पढ़ाई की। उन्होंने 1990 में कन्नड़ फिल्म 'मिथिलेया सीथेयारू' से फिल्मों में डेब्यू किया। आइए उनसे जुड़े कुछ दिलचस्प किस्सों पर नजर डालते हैं।
300 रुपये में किया काम
पढ़ाई के बाद और टीवी सीरियल में काम करने से पहले प्रकाश राज ने थिएटर में काम किया। इसके अलावा, वह नुक्कड़ नाटक भी किया करते थे। थिएटर में काम करने के लिए उन्हें महीने के 300 रुपये मिलते थे। इसके बाद, उन्होंने टीवी सीरियल्स में काम किया। फिर धीरे-धीरे उनका रुझान फिल्मों की ओर हो गया। शुरुआत में उन्होंने साउथ की फिल्मों में काम किया।
बॉलीवुड में है अलग पहचान
प्रकाश राज साउथ फिल्म इंडस्ट्री में सुपरस्टार हैं। उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों में एक्टिंग करके अपनी एक अलग पहचान बनाई है। प्रकाश ने 2009 में फिल्म 'वांटेड' से बॉलीवुड में एंट्री की। उन्होंने 'सिंघम', 'दबंग-2', 'मुंबई मिरर', 'पुलिसगिरी' और 'हीरोपंती' जैसी फिल्मों में काम किया। ज्यादातर फिल्मों में उन्होंने विलेन का किरदार निभाया है।
फिल्मों में काम करने के लिए बदला नाम
प्रकाश राज ने फिल्मों में काम करने के लिए अपना नाम प्रकाश राय से बदलकर प्रकाश राज कर लिया। उन्होंने कन्नड़, तमिल, मराठी, मलयालम और हिंदी फिल्मों में काम किया है। हर इंडस्ट्री में उन्हें बेहतरीन अदाकारी के लिए जाना जाता है। उन्होंने फिल्मों में कई तरह के किरदार निभाए हैं। उन्हें 5 नेशनल अवार्ड भी मिल चुके हैं। फिल्मों में एक्टिंग के अलावा, उन्होंने डायरेक्शन भी किया है।
अपनी फीस खुद तय करते हैं प्रकाश
प्रकाश राज ने आज तक कोई मैनेजर नहीं रखा है। उनके मुताबिक, वह अपनी फीस खुद तय करते हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया 'मैं इंडस्ट्री का अकेला ऐसा एक्टर हूं जिसने आज तक कोई मैनेजर नहीं रखा है। मैं फोन कॉल उठाने से लेकर फिल्म चुनने, कहानी और फीस तक, सब कुछ खुद ही तय करता हूं।'
'धुरंधर 2' को प्रोपेगेंडा बताए जाने पर बोले फिल्म के एक्टर मुस्तफा अहमद, कहा- अगर ऐसा होता तो वह मुकेश को लेते
प्रकाश राज की नेटवर्थ
प्रकाश राज की कुल नेट वर्थ 50 करोड़ रुपये है। वह एक फिल्म के लिए औसतन 2.50 करोड़ रुपये लेते हैं। प्रकाश राज फिल्मों के अलावा टेलीविजन शो और स्टेज शो के प्रोडक्शन से भी पैसे कमाते हैं। उनकी अपनी प्रोडक्शन कंपनी है, जिसका नाम 'डुएट मूवीज' है। मुंबई और चेन्नई में उनके अपने घर हैं, साथ ही एक फार्म हाउस भी है।
प्रकाश राज के अच्छे काम
प्रकाश राज ने एक इंटरव्यू में बताया कि वह अपनी कमाई का 20 प्रतिशत हिस्सा चैरिटी में देते हैं। उन्होंने दो राज्यों के पिछड़े गावों को गोद लिया है। एक गांव तेलंगाना के महबूबनगर में है, जिसका नाम कोंडारेड्डीपल्ले है। दूसरा गांव कर्नाटक में है, जिसका नाम बंदलारहट्टी है। इन गांवों में वह विकास का काम कराते हैं।
बेटे के निधन से टूटे प्रकाश राज
प्रकाश राज ने 1994 में एक्ट्रेस ललिता कुमारी से शादी की। इस शादी से उनकी दो बेटियां मेघना और पूजा और एक बेटा सिद्धू हुआ। 2004 में, प्रकाश राज का 5 साल का बेटा पतंग उड़ाते समय गिर गया और उसका निधन हो गया। बेटे की मौत के बाद, प्रकाश राज और उनकी पत्नी ललिता के बीच मतभेद शुरू हो गए। नतीजतन, 2009 में दोनों का तलाक हो गया।
दूसरी पत्नी ने दिया बेटे को जन्म
पत्नी से तलाक के अगले ही साल, प्रकाश राज ने 2010 में अपने से 12 साल छोटी एक कोरियोग्राफर से शादी कर ली। उनकी पत्नी का नाम पोनी वर्मा है। शादी के 5 साल बाद, पोनी ने बेटे वेदांत को जन्म दिया।

10वीं-12वीं रिजल्ट की तारीख घोषित — इस दिन आएंगे नतीजे, मिनटों में ऐसे करें चेक
Kartik Swami Temple के कपाट 134 दिन बाद खुले — Bharmour में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
Ambedkar Jayanti पर दलित वोट बैंक साधने की जंग — Bahujan Samaj Party का लखनऊ में शक्ति प्रदर्शन, BJP-SP का गांव-गांव अभियान
Madhya Pradesh में अवैध खनन पर सुप्रीम कोर्ट की सख्ती — चंबल पुल हादसे पर जताई नाराजगी
Narendra Modi का संदेश — B. R. Ambedkar के विचार पीढ़ियों को देते रहेंगे प्रेरणा