बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर दिल्ली के स्कूलों में कड़ी चौकसी
नई दिल्ली । दिल्ली के स्कूलों ने बच्चों के लापता होने और बम की अफवाहों के बाद सुरक्षा कड़ी की है। पिक-अप/ड्रॉप-ऑफ पर बहुस्तरीय जांच, अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी और आगंतुकों के लिए आईडी सत्यापन अनिवार्य किया गया है। छात्रों को सतर्क रहने, सड़क पर मोबाइल का उपयोग न करने और संदिग्ध स्थिति में मदद मांगने के लिए जागरूक किया जा रहा है। अभिभावकों को भी नए सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने की सलाह दी गई है। अगर आप स्कूल या बाजार कहीं भी अकेले हैं तो सतर्क रहें, सड़कों पर चलते समय मोबाइल का इस्तेमाल ना करें और किसी भी असहज या संदिग्ध स्थिति में शोर मचाकर मदद मांगें। स्कूलों में कुछ इसी तरह के संदेश देकर बच्चों को सतर्क बनाया जा रहा है। दरअसल, पिछले कुछ दिनों में बच्चों के गायब होने की खबरों और स्कूल में बम की झूठी अफवाहों के बाद दिल्ली के स्कूलों ने एहतियातन सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। खासकर पिक एंड ड्राप के समय बहुस्तरीय जांच लागू करते हुए स्कूल गेट पर अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों की तैनाती के साथ विजिटर एंट्री नार्म्स और आइडी वेरिफिकेशन अनिवार्य कर दिया गया है। दरअसल, पिछले दिनों से सामने आईं खबरों ने चिंता बढ़ाई है। ऐसे में स्कूलों ने एहतियातन सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। एपीजे स्कूल साकेत के प्रिंसिपल सुजीत एरिक मसीह बताते हैं कि अभिभावकों और विद्यार्थियों को घबराने के बजाय सतर्क रहने और सुरक्षा मानकों का पालन करने को कहा है। कक्षाओं में जागरूकता सत्र, रोल प्ले, और नुक्कड़ नाटक के जरिए बच्चों को जागरूक किया जा रहा है। वहीं, एमिटी इंटरनेशनल स्कूल साकेत की प्रिंसिपल दिव्या भाटिया बताती हैं कि स्कूल में सुरक्षा प्रोटोकाल पहले से लागू हैं। छुट्टी के समय ड्यूटी पर मौजूद शिक्षक बसों और वैन तक निगरानी रखते हैं। अभिभावकों को स्कूल परिसर के अंदर बनाए गए प्वाइंट्स पर ही बच्चों को छोड़ने और ले जाने की इजाजत है। फिलहाल स्कूल में एंट्री के लिए आइडी कार्ड अनिवार्य कर दिया गया है। बच्चों को सावधान रहने, हमेशा ग्रुप में रहने और सतर्क रहने को जागरूक किया जा रहा है।

आज रात 8:30 बजे राष्ट्र के नाम संबोधन: प्रधानमंत्री मोदी कर सकते हैं बड़ी घोषणा
90 डॉलर के नीचे आया क्रूड: अंतरराष्ट्रीय नरमी के बीच भारतीय तेल कंपनियों ने नहीं बदले रेट।
नीमच में हैवानियत: पति ने पत्नी को छत पर बनाया बंधक, सालों तक दाने-दाने को तरसाया
World Heritage Day 2026: विरासत के संरक्षण का संकल्प, आइए देखें दुनिया के ये 7 अजूबे।