सिवनी मालवा के काउंसलर ईश्वर विश्नोई ने दिल्ली में दी सेवाएं
नई दिल्ली | दिल्ली में 14 से 27 नवंबर तक भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला लगा हुआ है। इस भव्य मेले में देश के विभिन्न राज्यों की कला, संस्कृति, पहनावा, खानपान के साथ सरकार की योजनाओं की प्रदर्शनी लगाई गई है। वहां भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की भी अपनी प्रदर्शनी, सेवा और कार्यक्रम चल रहे हैं। इसके अंतर्गत 10 से 19 वर्ष की आयु वर्ग के किशोर बच्चों की पोषण आहार, मानसिक स्वास्थ्य और किशोर अवस्था में परिवर्तन विषय पर काउंसलिंग करने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा मप्र से काउंसलर का चयन किया गया। प्रदेश के चयनित 9 काउंसलर में सिवनी मालवा के ईश्वर विश्नोई ने अपनी सेवा दी। ईश्वर विश्नोई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिवनी मालवा के उमंग स्वास्थ्य केंद्र में किशोर बच्चों को परामर्श देने का कार्य करते हैं।
उमंग स्वास्थ्य केंद्र, सिवनी मालवा
सिवनी मालवा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कमरा नंबर 30 से उमंग स्वास्थ्य केंद्र का संचालन किया जा रहा है। यहां जनमंगल संस्थान द्वारा चयनित परामर्शदाता ईश्वर विश्नोई अपनी सेवा देते हैं। श्री विश्नोई ने बताया कि किशोर अवस्था मनुष्य के जीवन की बहुत महत्वपूर्ण अवस्था है जिसमें व्यक्ति में कईं परिवर्तन होते हैं। इस अवस्था में व्यक्ति अपनी पहचान को खोजता है और अपने व्यक्तित्व का विकास करता है। साथ ही भाग दौड़ भरी जिंदगी में अनियमित दिनचर्या, परिवर्तित होते खानपान, बढ़ते तनाव और बच्चों से बढ़ती हमारी अपेक्षाओं के कारण बच्चों की देखभाल करना बहुत जरूरी हो गया है। राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के माध्यम से सरकार का यही लक्ष्य है कि हमारे किशोर शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक और सामाजिक रूप से स्वस्थ रहें क्योंकि आज के किशोर कल के युवा हैं। उमंग स्वास्थ्य केंद्र में किशोर बच्चों से जुड़े विषयों पर सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक काउंसलिंग का कार्य किया जाता है। सप्ताह में दो दिन मंगलवार और शुक्रवार को सरकारी स्कूल, कॉलेज, हॉस्टल, आंगनवाड़ी जैसे संस्थानों में सत्र आयोजित करके बच्चों को जानकारी दी जाती है।
साथ ही जो बच्चे सीधे तौर पर काउंसलिंग कराने में असहज महसूस करते हैं उनके लिए जस्ट आस्क चैटबाट (8657024841), टेली मानस हेल्पलाइन नंबर- 14416, मनहित एप्लीकेशन जैसी महत्वपूर्ण सेवा भी सरकार द्वारा संचालित की जा रही है।

CG SIR: छत्तीसगढ़ में कटे 25 लाख वोटर्स के नाम, फाइनल वोटर लिस्ट जारी, जानें कैसे चेक करें अपना नाम
CG – चाकूबाजी से दहली न्यायधानी : इस दिग्गज कांग्रेस नेता के बेटे पर हुआ जानलेवा हमला, युवकों ने कई बार किया चाक़ू से वार
टोल प्लाजा पर अब नहीं चलेगा कैश, 1 अप्रैल से छत्तीसगढ़ में भी लागू होगा नियम
ब्रेकिंग : पूर्व मंत्री कवासी लखमा बजट सत्र में होंगे शामिल, जानिए किन शर्तों का करना होगा पालन
फेल रही ट्रंप की टैरिफ नीति?: अमेरिका ने लगाया भारी शुल्क, फिर भी भारत से व्यापार घाटा 58.2 अरब डॉलर तक बढ़ा