देशभर में उड़ानें प्रभावित, चेक-इन सिस्टम फेल होने से अफरा-तफरी
दिल्ली और मुंबई| सहित कई शहरों का एयरपोर्ट सिस्टम सर्वर डाउन होने की वजह से यात्रियों का असुविधा का सामना करना पड़ता है. दरअसल सुबह-सुबह अचानक चेक-इन सिस्टम फेल हो गया. इसकी वजह थी Navitaire सर्वर में आई तकनीकी गड़बड़ी. ये समस्या सुबह सुबह 6:45 बजे से 7:28 बजे तक करीब 43 मिनट तक रही, इस समय के बीच लोगों की लंबी कतारें नजर आई. इस सिस्टम में खराबी की वजह से दौरान इंडिगो, अकासा एयर, स्पाइसजेट और एयर इंडिया एक्सप्रेस की चेक-इन और बोर्डिंग प्रक्रिया बुरी तरह प्रभावित हुई.
टर्मिनल 3 का चेक-इन सिस्टम हुआ फेल
इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 पर चेक-इन सिस्टम काम नहीं कर रहा था इसलिए कर्मचारियों को मैन्युल चैकिंग करनी पड़ी. इस वजह से कई यात्रियों की फ्लाइट्स छूट गई तो कई फ्लाइटों ने देरी से उड़ान भरी. इस दौरान काउंटर पर भारी अफरा-तफरी का माहौल नजर आया.
केवल दिल्ली ही नहीं बल्कि इन शहरो में भी हुई परेशानी
बता दें कि Navitaire एक अहम सॉफ्टवेयर सिस्टम है, जिसका इस्तेमाल कई एयरलाइंस चेक-इन, बोर्डिंग और टिकट मैनेजमेंट के लिए करती हैं. सर्वर डाउन होने से एयरलाइन ऑपरेशन रुक सा गया. दिल्ली ही नहीं, मुंबई, बेंगलुरु और देश के कई बड़े एयरपोर्ट पर इसका असर देखने को मिला. इससे ये तो साफ हो जाता है कि ये कोई लोकल समस्या नहीं थी बल्कि पैन-इंडिया डिसरप्शन था. हाल के महीनों में AMSS, माइक्रोसॉफ्ट एज़्योर और दूसरे थर्ड-पार्टी सिस्टम में भी गड़बड़ी की खबरें आई हैं.

मोदी का तंज: झालमुड़ी मैंने खाई, जलन उन्हें हो रही
पश्चिम बंगाल चुनाव में SIR बना सबसे बड़ा सियासी मुद्दा
समर स्किन केयर: भीषण गर्मी में भी बरकरार रहेगी चेहरे की चमक, बस अपनाएं ये आसान टिप्स
बंगाल में हिंसा के साये में बंपर वोटिंग, दोपहर 1 बजे तक 62% से ज्यादा मतदान